Home rajasthan बेटी की बिंदोरी निकाल कर मास्टर जी ने दिया लड़का लड़की एक...

बेटी की बिंदोरी निकाल कर मास्टर जी ने दिया लड़का लड़की एक समान का संदेश

0

सांभरलेक (आनंद प्रकाश वर्मा वरिष्ठ संवाददाता ) खबर जयपुर जिले के सांभर कस्बे में मास्टर जी ने मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार सांभर कस्बे के छोटा बाजार स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर के समीप रहने वाले नाथूलाल चौहान जो की एक निजी विद्यालय के संचालक है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VIDEO_a2d5fcc0-3f00-41d2-b978-d55186128956.mp4

उन्होंने केंद्र एवं राजस्थान सरकार के स्लोगन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ बेटा बेटी में ना हो अंतर, बेटा-बेटी एक समान का शानदार संदेश दिया है। आपको बता दे कि नाथूलाल चौहान गुरुजी ने अपनी पुत्री को उच्च शिक्षा के साथ साथ नर्सिंग तक सम्पूर्ण शिक्षा दिलाने के पश्चात, विवाह से पूर्व अपने निवास से कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई डीजे की धुन पर बिंदोरी निकाली गई।


बच्ची की बिंदोरी निकालना चर्चा का विषय बना रहा वहीं सामाजिक राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गुरूजी द्वारा दिए जा रहे,बच्ची की बिंदोरी निकालने के कार्य को सराहते हुए, कहां की बच्चियों को बच्चों से ज्यादा शिक्षा के प्रति अग्रणी करने के साथ साथ सक्षम करना कम बात नहीं है,
इस प्रकार बच्चों के साथ बच्चियों की भी बिंदोरी निकालना हमारे समाज में जागरूकता का संदेश देता है। सरकार को चाहिए कि बच्चियों का इस प्रकार सम्मान करने वाले माता-पिता एवं परिवारजनों का विशेष सम्मान दिया जाए, जिससे हमारे समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर प्रोत्साहित होने से सभी माता-पिता इस प्रकार का संदेश देने के लिए अग्रसित भूमिका निभाते हुए सरकार के स्लोगन बेटा-बेटी एक समान का शानदार का प्रचार प्रसार हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version