Home rajasthan घाटा नेनवाड़ी में नो दिवसीय महायज्ञ का समापन, राजेश पायलट की...

घाटा नेनवाड़ी में नो दिवसीय महायज्ञ का समापन, राजेश पायलट की मूर्ती का अनावरण कल

0

मित्रपुर,सवाई माधोपुर। (नरेन्द्र सिंह रिपोर्टर) मित्रपुरा। तहसील क्षेत्र के घाटा नेनवाड़ी गांव में देवनारायण मंदिर प्रांगण में आयोजित हो रहे नो दिवसीय महायज्ञ मुर्ति स्थापना महोत्सव कार्यक्रम का सोमवार को समापन होगा।
मन्दिर कमेटी के सदस्य रतिराम डोई ने बताया कि यज्ञ के समापन के दिन देवनारायण मंदिर परिसर में स्व.राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर टोंक सवाई माधोपुर सांसद हरीश मीना,अवतार सिंह भड़ाना,भाजपा नेता भगवान सिंह गुर्जर,बामनवास विधायक इंद्रा मीना, चाकसू पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी और दौसा सांसद मुरारी लाल मीना के आतिथ्य में सोमवार को दोपहर 12 बजे होगा। इसी दिन बालकानंद गिरि महाराज के सानिध्य में महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।जिसमें दूरदराज के श्रद्धालु शामिल होंगे।मित्रपुरा थानाधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि घाटा नेनवाडी देवनरायण मन्दिर में यंग समापन के दिन आरएसी जवान और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version