Home rajasthan बारां शहर के चौमुखा बाजार में फिर बंदरो का आतंक, महिला को...

बारां शहर के चौमुखा बाजार में फिर बंदरो का आतंक, महिला को किया जख्मी

0

बारां। मांगरोल (नवलगौड संवाददाता )बारां शहर के चौमुखा बाजार में फिर बंदरो का आतंक हो गया। बंदरों ने एक महिला को जख्मी कर दिया। महिला को अस्पताल ले जाना पड़ा और उनके टांके लगाने पड़े। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपने घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी, उसी समय बंदरों ने उसे पर हमला कर दिया ,जिससे महिला के हाथ में गहरा घाव बन गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार टांके लगाने के बाद घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों को कहना कि आए दिन बंदर घरों की छतों पर आतंक मचाते हैं ।घरों में घुस जाते हैं, लेकिन प्रशासन इन बंदरों को पकड़ने का काम बिल्कुल भी नहीं कर रहा है। कई बार बच्चों को चोटिल कर दिया। कई बच्चे घायल हो गए। घरों में घुसकर भी नुकसान करते हैं। खाने पीने की वस्तुएं भी छीन लेते हैं ।प्रशासन को चाहिए कि बंदरों को पकड़ने का काम करें, जिससे कि लोगों को इन बंदरों से राहत मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version