Home rajasthan राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बजट को अच्छा बताया

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बजट को अच्छा बताया

0

सुमेरपुर । मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने मोदी सरकार के 3.0 का पहला बजट 2024-25 संसद में पेश किया। जिसका स्वागत करते हुये राज्य सभा सांसद मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का अभिनंदन करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का विजन प्रस्तुत करने वाला यह बजट दरअसल 140 करोड़ भारतीयों की एक स्पष्टत अभिव्यक्ति है, जो गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर केन्द्रित हैं। बजट प्रस्तावों से राष्ट्र पहले, किसानों की आय दोगुनी करने, मजबूत अवसंरचना, स्वस्थ भारत, सुशासन, युवाओं के लिए अवसर, सभी के लिए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, समावेशी विकास, आयकर में छुट इत्यादि का संकल्प और मजबूत होगा।

सांसद राठौड़ ने बजट में 9 प्राथमिकताओं की सराहना करते हुए बताया कि ये आधारभूत विकास के लिए सतत प्रयासों की परिकल्पना की गई है ।

देश में एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक कृषि के लिए सहायता दी जायेगी   कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52लाख करोड रूपये का प्रावधान बजट में किया गया है।बजट में घोषणा की है कि मोदी सरकार की 5वीं नई योजना के तहत 500 बडी कंपनियों में इंटर्नषिप को बढावा दिया जाएगा। 1 करोड़ युवाओं को फायदा होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version