Home rajasthan आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन घरों में बिजली के...

आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन घरों में बिजली के उपकरण जले

0


झालावाड़ पिड़ावा खालिद राजा वरिष्ठ संवाददाता जिले के पिड़ावा उपखंड के कुंडला प्रताप गांव में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई,जिससे आसपास के करीब एक दर्जन मकानों के बिजली के उपकरण जल गए।VO- ग्रामीण पिंटू पाटीदार ने बताया है कि तेज बारिश के दौरान सोमवार शाम को कन्हैयालाल पाटीदार के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई।बिजली की चपेट में आने से मकान के अंदर लगे टीवी, पंखे सहित अन्य उपकरण जल गए।

साथ ही आसपास के करीब एक दर्जन मकानों के बिजली के उपकरण भी खराब हो गए।कुछ घरों की बिजली की लाइने भी जल गई। गनीमत रही की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।ग्रामीणों ने कहा कि आकाशीय बिजली के तेज धमाके से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version