Home rajasthan बामनवाली एवं धीरेंरा में बरसात से क्षतिग्रस्त घरों का एडीएम डा.दुलीचंद मीणा...

बामनवाली एवं धीरेंरा में बरसात से क्षतिग्रस्त घरों का एडीएम डा.दुलीचंद मीणा किया निरीक्षण

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बीकानेर के लूणकरणसर से खबर…
शुक्रवार को लूणकरणसर क्षेत्र के गांव बामनवाली एवं धीरेंरा में बरसात से क्षतिग्रस्त घरों का एडीएम डा.दुलीचंद मीणा द्वारा मौका निरीक्षण किया गया जहां राजस्व अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मकानों की प्रकरण भिजवाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्र एवं सरकारी संस्थाओं को आपातकालीन व्यवस्था हेतु तैयार रखने के निर्देश दिए। उसके बाद लूणकरणसर कस्बे में रेलवे लाइन के पास जलभराव में अतिरिक्त पंप लगवाकर पानी निकासी शुरू की।

ग्राम सहनीवाला एवं फूलदेसर में भरे पानी को आपसी समझाईश से पंप लगवाकर पानी निकासी की गई। रोंझा गांव में जोहड़ में बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु निवेदन किया। लूणकरणसर में सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ मिटिंग कर भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय नहीं छोड़ने तथा 24 घंटे अलर्ट मोड़ पर रहकर कार्य करने के निर्देश दिए तथा आम जन से भी अपील की कि कच्चे घरों में स्वयं व मवेशी ना रखें, जलभराव की संभावना वाले क्षेत्रों में बसे लोगो को रेस्क्यू सैंटर में जाने तथा सभी तरह से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इसमें एसडीएम, तहसीलदार,बीडीओ तथा अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारी साथ रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version