Home rajasthan एकादशी पर सेवा गांव से नाचते गाते पैदल खाटू श्याम मंदिर पहुंचे...

एकादशी पर सेवा गांव से नाचते गाते पैदल खाटू श्याम मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

0

गंगापुर सिटी। (अमिता मीना गंगापुर सिटी ब्यूरो चीफ)गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी के खाटू श्याम मंदिर पर वैसे तो सैकड़ो श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं लेकिन आज एकादशी के अवसर पर सेवा गांव से गंगापुर सिटी स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर में एकादशी होने के अवसर पर श्रद्धालु पैदल चलकर नाचते गाते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंचे। कार्यकर्ता राजकुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज एकादशी पर सेवा,प्रीतमपुरा ,खुपपुरा गांव से खाटू श्याम बाबा की पैदल यात्रा में रवाना हुए। खाटू श्याम जी की पैदल यात्रा सुबह 9:00 बजे प्रारंभ हुई जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। भाई सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंह मीणा, सेठा मीणा,मनोज मीणा के द्वारा यात्रा में चल रहे पैदल यात्रियों की जगह-जगह पर भोजन पानी की सेवा की गई।वही कार्यकर्ताओं की ओर से सभी यात्रियों के।लिए सामूहिक भोजन व्यवस्था गंगापुर सिटी के होटल अर्जुन पैलेस में की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version