लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चिकित्सकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रियांबड़ी (नागौर)। रियांबड़ी नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान ने राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही, व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान चौहान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से चिकित्सा सुविधाओं के बारे में बातचीत करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चिकित्सकों के साथ चर्चा की।
इस अवसर पर अशोक चौहान, दिनेश बड़गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।