Home rajasthan बर्फानी बाबा झांकी का आयोजन 19 अगस्त को

बर्फानी बाबा झांकी का आयोजन 19 अगस्त को

0
फाइल फोटो

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नागौर । श्याम माथुर वरिष्ठ संवाददाता । हर वर्ष कि भांति इस बार भी 19 अगस्त को बडलेष्वर महादेव मन्दिर, प्रताप सागर के पास बर्फ की सिलाओं से विषाल बर्फानी बाबा की झांकी का होगा। बर्फानी बाबा आयोजन समिती ने बताया कि पिछले 18 वर्शो से हर वर्ष श्वावण मास के आखिरी सोमवार को बर्फानी बाबा की झांकी बनाई जाती है। झांकी को लेकर तैयारियां चल रही है, कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है। , झांकी के महाआरती का भी आयोजन भी किया जायेगा। साथ ही दिनभर बड़लेष्वर महादेव मन्दिर में अभिषेक चलेगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने आज जिला कलक्टर अरूण पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर, जिला पुलिस उपअधीक्षक नारायण बाज्या, कोतवाली थानाधिकारी से भेंट कर आयोजन के बारे में जानकारी दी एवं आयोजन में पहुंचने का निमंत्रण भी दिया।
विशेष – 18 साल पहले प्रेस फोटोग्राफर सुनीलदत्त बोहरा ने ये आयोजन बर्फ की 11 सिलाओं से शुरू किया था जो आज 151 सिलाओं तक पहुंच गया है, आज सुनीलदत्त भी हमारे बीच नहीं रहे है तो इस बार बोहरा की श्रृद्धांजली स्वरूप यह आयोजन मनाया जायेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version