Home rajasthan बांगलादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में दिया ज्ञापन

बांगलादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में दिया ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रियाँबड़ी,नागौर । राकेश शर्मा संवाददाता

रियाँबड़ी उपखण्ड मुख्यालय के उपखण्ड कार्यालय पर हिन्दू संग़ठनों ने बंग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे आक्रोश रैली निकाल कर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम रियाँबड़ी तहसीलदार भीवराज पड़िहार को ज्ञापन सौपा।हिन्दू संघठनों ने आक्रोश रैली माहेश्वरी भवन से शुरू होकर अस्पताल रोड से उपखण्ड कार्यालय तक पहुंची जहाँ हिन्दू संग़ठनो के कार्यकर्त्ताओ ने नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच गिरधारी लाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया क़ी पड़ोसी देश बंगलादेश मे विगत दिनों से वहाँ रह रहे हिन्दुओ पर एक धर्म के लोगों द्वारा हिन्दुओ के मंदिरो, मकानों, दुकानों, महिलाओ बच्चों  के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है. हिन्दुओ को व मंदिरो, घरो को जलाया जा रहा है महिलाओ के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है जिसकी रियाँबड़ी से हिन्दू संग़ठन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश रैली निकाल कर ज्ञापन दिया गया। भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से  बंगलादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध उचित कार्यवाही क़ी मांग क़ी है। इस दौरान सरपंच गिरधारी लाल सैनी, एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी, सत्यनारायण वैष्णव, हनुमान शर्मा,महेन्द्र माली, हरिराम गिवारिया सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version