Home rajasthan आनंदकृष्ण बिहारी मंदिर में 17 अगस्त को पार्थिव शिवलिंग पूजा

आनंदकृष्ण बिहारी मंदिर में 17 अगस्त को पार्थिव शिवलिंग पूजा

0

शनि प्रदोष के उपलक्ष में होगी 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन

संत महंतों के सानिध्य में होगी भोलेनाथ की विशेष आराधना

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। (लोक टुडे संवाददाता )जयपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी के महंत अंजन कुमार गोस्वामी और सरस निकुंज के अलबेली माधुरी शरण महाराज के आशीर्वाद से 17 अगस्त को श्री आनन्द कृष्ण बिहारी मन्दिर मे शनि प्रदोष के उपलक्ष में 108 पार्थिव शिवलिंग पूजा का आयोजन किया जाएगा ।आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट एवं मोहनी देवी धार्मिक, सामाजिक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 17 अगस्त को प्रातः 8 बजे से सामुहिक पार्थिव पूजन व अभिषेक 108 जोड़ों के द्वारा किया जाएगा 108 भक्त अपनी अपनी मनोकामना के लिए भोलेनाथ की पूजा आराधना करेंगे।

धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय ने बताया डा प्रशान्त शर्मा के आचार्यत्व में 21 विद्वानों द्वारा भोलेनाथ का गन्ने का रस,पंचामृत अभिषेक फलों के रस, गंगाजल से अभिषेक कराया जाएगा । इस मौके पर भगवान भोलेनाथ की झांकी सजाकर संत महंतों के सानिध्य मे भोलेनाथ की श्रावण मास में विशेष पूजा अर्चना और महाआरती की जाएगी। भगवान को ऋतु व्यंजनों और चूरमे का भोग लगाया जाएगा। मोहनी देवी धार्मिक, सामाजिक ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा टांक ने बताया कि पूजन में बैठने वाले यजमानों के पास 108 खंडो मे पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version