Home crime हिस्ट्रीशीटर कुंजी लाल मीणा की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

हिस्ट्रीशीटर कुंजी लाल मीणा की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गंगापुर सिटी,वजीरपुर। (बनी सिंह मीणा संवाददाता ) पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर कारवाई। हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्ति किया ध्वस्त । पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर की शानदार पहल। वजीरपुर उपखंड के गांव खंडीप में हिस्ट्री सीटर कुंजी मीणा के द्वारा किए गए अवैध निर्माण को नष्ट किया।पुलिस और प्रशासन के द्वारा हिस्ट्रीशीटर कुंजी मीना (खण्डीप) की अवैध संपत्ति को किया धराशायी। वाहन चोरी,अपहरण,व मारपीट में था हिस्ट्रीशीटर,कुंजी मीना पर राज्य के अलग अलग थानो में करीब 2 दर्जन मुक़दमे दर्ज है।
जिला कलेक्टर डा. गौरव सैनी व SP सुजीत शंकर के निर्देश पर वजीरपुर तहसीलदार बसंत कुमार व विकास अधीकारी गुलाब सिंह की मौजुदगी में वजीरपुर SHO विजय सिहं छोकर व पिलोदा SHO ओमेंद्र सिहं के सहयोग से हिस्ट्रीशीटर की अबैध सम्पत्ति को नष्ट किया। जिसका फर्जी पट्टा बना कर जमीन पर 2 पक्की दुकान और 1 झौपडी बना रखी थी, संपत्ति को दहस्मेस कर मिलाया मिट्टी में ,मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, पुलिस का सीधा मैसेज अपराधी या तो सुधर जाए नहीं हम सुधारेगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version