लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
वीर तेजा विद्या मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम, अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण पर दिया जोर
पादूकलां। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत गुरुवार को निकटवर्ती ग्राम पंचायत नथावड़ा स्थित वीर तेजा विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भैरूंदा ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश बुगालिया ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
पौधों की देखभाल भी जरूरी
मुख्य शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश बुगालिया ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का श्रृंगार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिवार में बच्चों का पालन-पोषण किया जाता है, उसी भावना से लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा करना चाहिए।
उन्होंने शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।
सहायक जिला कमिश्नर भीयाराम गढ़वाल ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती है। ऐसे में पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने से उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित होगी।
स्काउट-गाइड पदाधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद
कार्यक्रम में स्काउट व गाइड स्थानीय संघ भैरूंदा के सचिव नेमाराम कासनियां, रुघाराम राड, जयप्रकाश शर्मा, धर्माराम तेतरवाल, डेगाना के सचिव पुनाराम राव, जयसिंह राठौड़, बलदेवराम जयपाल, विमलेश शर्मा, जतनी देवी एवं श्रीराम खोजा सहित स्काउटिंग पदाधिकारी, संस्था प्रधान, शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे।
इसके अलावा सेवानिवृत्त कैप्टन बक्साराम महिया, चंद्रप्रकाश महिया, हरदेवराम महिया, शिवकरणपुरी, सुशीलपुरी, गंगाराम बेनीवाल, इंदुबाला टेलर, भंवरी देवी महिया, चुका देवी महिया, सरिता महिया, कृष्णा महिया, सुनील सिखवाल, भागुसिंह एवं कुंभाराम कलवाणिया सहित विद्यालय परिवार, भैरूंदा ब्लॉक के गैर-सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक, स्काउटर, गाइडर, ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।
पौधों के संरक्षण का दिलाया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों, ग्रामीणों और युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों का नियमित पालन-पोषण और संरक्षण करने का संकल्प दिलाया गया।
उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
