Home rajasthan कब्बड्डी प्रतियोगिता में जीत के बाद झगड़ा, विजेता टीम और ...

कब्बड्डी प्रतियोगिता में जीत के बाद झगड़ा, विजेता टीम और रेफरी से मारपीट

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

, अलवर; खेड़ली । (इकलेश शर्मा) कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 68 वीं अंडर 17, एवं 19स्तरीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी। जिसका आज फाइनल मैच तथा समापन समारोह था। फाइनल मैच जीतने के बाद न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल की टीम के खिलाड़ियों और रैफरी के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी, जिससे एक रैफरी तथा कई छात्रों के मामूली चोट आयी है।
इस घटनाक्रम से आहत सभी शारीरिक शिक्षकों ने स्थानीय आयोजक तथा प्रभारी पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया ।सुचना पर खेड़ली थाना पुलिस पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। विद्यालय के प्राचार्य कक्ष में पूरे घटनाक्रम पर शारीरिक शिक्षकों ने रोष जताते हुए कार्यवाही की मांग की। जिस पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेश गर्ग ने इस घटनाक्रम की निंदा करते हुए शारीरिक शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनके साथ हुई घटना से आयोजक आहत हैं
इसके बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेश गर्ग ने खेड़ली थाने पहूंचे तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ आयोजन स्थल पर माहौल ख़राब करने तथा टीम के खिलाड़ियों और रैफरी से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version