Home rajasthan बजट में अलवर की बल्ले बल्ले, पेयजल पर रहा मुख्य फोकस

बजट में अलवर की बल्ले बल्ले, पेयजल पर रहा मुख्य फोकस

0

जयपुर ,अलवर । (चंद्रशेखर शर्मा ब्यूरो चीफ) वन एवम पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने बजट पेश होने के बाद विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भजनलाल शर्मा को युवा, महिला, किसान कल्याणकारी बजट के लिए लड्डू खिलाकर बधाई दी।
संजय शर्मा ने कहा की प्रदेश के विकास के लिए यह उम्मीद से भरा बजट है। जिसमे हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। सिलीसेढ़ पेयजल योजना से अलवर शहर में पानी आएगा। नटनी का बारा बीयर से जयसमंद बांध तक नहर का पक्का निर्माण होगा। बायोलॉजिकल पार्क का होगा निर्माण। भाखेडा में बनेगा एनीकेट। शिशु वार्ड बनेगा अब शिशु चिकित्सालय बच्चो को मिलेगा बेहतर इलाज। राजकीय आई टी आई में खोली गई पांच नई ट्रेड से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ। अलवर शहर में पाइपलाइन से घर घर पहुंचेगी घरेलू गैस। चंबल पेयजल बृहद योजना में अलवर शहर को भी जोड़ा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version