Home rajasthan ताला गांव में कब्रिस्तान, शमशान घाट, चारागाह में तारबंदी कर...

ताला गांव में कब्रिस्तान, शमशान घाट, चारागाह में तारबंदी कर पेड़ लगाए

0

जमवारामगढ़। (जयपुर ग्रामीण) (वसीम अकरम रिपोर्टर) ग्राम पंचायत ताला में वृक्षारोपण अभियान के तहत बुधवार को ताला ग्राम पंचायत द्वारा शमशान घाट, कब्रिस्तान,चरागाह भूमि पर तारबंदी कर नरेगा श्रमिकों द्वारा पौधारोपण किया गया। सरपंच अमीर खान शेख ने पौधे लगाकर अभियान की शुरुवात की। जिसमें 500 से अधिक पेड़ लगाए गए। ग्राम विकास अधिकारी सोहन कुमार सांवरिया ने बताया गया कि पौधारोपण और वितरण का यह कार्य भावी पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा।पेड़ -पौधे से सदियों तक आक्सीजन मिलेगी।अन्य वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सब कि जिम्मेदारी है। इस अवसर कनिष्ठ लिपिक हेमचंद मीणा, पंचायत सुरक्षा गार्ड पिंटू सैन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version