Home rajasthan गुरुपूर्णिमा पर होंगे आयोजन, पोस्टर का किया विमोचन

गुरुपूर्णिमा पर होंगे आयोजन, पोस्टर का किया विमोचन

0

रानोली – (लोकेश कुमावत रिपोर्टर ) कस्बे के निकटवर्ती ग्राम टोडी माधोपुरा में गुरु पूर्णिमा के अवसर होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान। जानकारी देते हुए लोहागर्ल महंत अवधेशाचार्य महाराज ने बताया कि गुरुपूर्णिमा पर होने वाले आयोजन व अनुष्ठानों को लेकर बुधवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि कस्बे के बालाजी मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सवाई भट्ट के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। शुक्रवार 19 जुलाई को एक शाम गुरुदेव के नाम भजन संध्या होंगी। वहीं शनिवार 20 जुलाई को सुबह महाआरती, महाप्रसाद व गुरु पूजन कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान संदीप कुमावत, नंदलाल, राजेश, मनीष, सुशील, प्रिंस, सुधीर, विकाश आदि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version