Home rajasthan फिल्मी गानों पर थिरके कैंसर सरवाइवर बच्चे

फिल्मी गानों पर थिरके कैंसर सरवाइवर बच्चे

0

जयपुर। भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में शुक्रवार को कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम का अयोजन किया गया। लॉयंस क्लब जयपुर आर्दष नगर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को उपहार देने के साथ ही उनके लिए संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ड्रीम्ज़ फाउंडेशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लायंस क्लब 3233 ई1 के डिस्टिक चैयरपर्सन विकास भाटिया ने कहा कि इन बच्चों से हमें जीवन की महत्वपूर्ण सीख मिलती है। जिस तरह के यह बच्चे अपने गम को भूलकर छोटी-छोटी चीजों में खुषियों को पाते हैं हमें भी जीवन में यही सोच लेकर आगे बढ़ना चाहिए। लॉयंस क्लब लायंस क्लब 3233 ई1 सीईओ अयज सक्सेना ने बच्चों के लिए इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन को महत्पूर्ण बताया।

कैंसर केयर अध्यक्षा एवं चिकित्सालय की वरिष्ठ उपाध्यक्षा अनिला कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर बीमारी से पीड़ित बाल रोगियों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके हौसलों को बढ़ाना है। इस मौके पर चिकित्सालय के कोषाध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह लोढा, अधिषासी निदेषक मेजर जनरल एस सी पारीक, कैंसर केयर की उपाध्यक्षा विमला जैन, ड्रीम्ज़ फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष षिल्पा कोठारी, चिकित्सा निदेषक डॉ गीतांजली अग्रवाल जोषी, मुख्य परिचालन अधिकारी ले कर्नल नरेन्द्र सिंह शेखावत (सेवानिवृत्त) सहायक चिकित्सा अधीक्षक डॉ श्रृति भार्गव सहित चिकित्सालय एवं कैंसर केयर के कई सदस्य मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version