प्रियंका गांधी ने नर्मदा में की पूजा- अर्चना

0
74
- Advertisement -

जबलपुर ।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर पहुंची और ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ 30 मिनट तक मां नर्मदा की पूजा अर्चना की ।प्रियंका गांधी ने इस मौके पर कहा कि आपके साथ पिछले 18 सालों से अन्याय हो रहा है ।आपका इस्तेमाल हो रहा है। आपका शोषण हो रहा है ।सरकार धनबल से ज्यादा देश को कुचल रही है ।पिछली बार प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई नहीं थी लेकिन उन्होंने जोड़-तोड़ करके खुद की सरकार बना ली और हमारी पार्टी को तोड़ दिया।

प्रियंका गांधी बोली इन्होंने महाकाल को भी नहीं छोड़ा । इस मौके पर उन्होंने चुनावी अभियान को शुरू करते हुए लोगों से कई वायदे किए। हर महीने महिलाओं को ₹15000 , गैस सिलेंडर ₹500 मिलेगा, 100 यूनिट बिजली फ्री 200 यूनिट बिजली के खर्चे माफ, मध्य प्रदेश की पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे । किसानों की कर्ज माफी करेंगे। मध्य प्रदेश के नेता भी उनके साथ रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here