प्राचीन चंद्रेश्वर महादेव मंदिर और कई घरों में भरा पानी, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

0
124
- Advertisement -

कामां । (हरिओम मीणा वरिष्ठ संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क) – इंद्रदेव हुए मेहरबान तो आमजन की बढ़ने लगी मुश्किलें, नगर पालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल नहीं ले रही सुध तो आमजन की उड़ी नींद प्रशासन भी नहीं ले रहा सुध। नगर पालिका कामां की लापरवाही के चलते कामां शहर की 34 वार्डो की स्थिति चिंताजनक नजर आ रही है। रात दिन बरसात होने से आमजन को हादसे का डर सता रहा है ,जिससे परिवार के लोगों की भूख प्यास उड़ी हुई है।

पालिक नगर पालिका नहीं दे रहा ध्यान

नगर पालिका के कानों में जूं तक नहीं रैगती है नगर पालिका द्वारा बनने वाले नालों के घटिया निर्माण के कारण जगह जगह जलभराव की समस्या पैदा हो रही है जिससे बरसात बंद होने के घंटों बाद तक रास्ते में बरसात का पानी जमा रहता है अब आमजन राहत कैसे ले।

वार्ड 32 में जल भराव से लोग परेशान
नगर पालिका की वार्ड संख्या 32 में चन्द्र विहार व करतार नगर कालोनी में जलभराव की समस्या से परेशान वार्डवासी नगर पालिका पार्षद धीरज अवस्थी के घर पहुंचेजिस पर पार्षद धीरज अवस्थी ने वार्डवासियों की समस्या सुनकर उनको राहत देने के उद्देश्य से सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों के साथ सड़क मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया लेकिन पालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल वार्डवासियों की समस्या को जानने के लिए धरना स्थल पर नही पहुंची। लगभग पांच छः घंटे तक लगातार लोगों ने नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली ।ण

पानी का अध्यक्ष गीता खंडेलवाल ने नहीं खोल घर के दरवाजे

नाराज लोगों ने पालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल के घर की तरफ रुख करते हुए निवास पर पहुंची लेकिन पालिकाध्यक्ष गीता खंडेलवाल ने वार्डवासियों की समस्या सुनने के लिए गेट भी नहीं खोला, ना उनसे मिली ,काफी देर इंतजार करने के बाद महिलाओं को आपस लोटना पड़ा।

तहसीलदार मामराज शर्मा पालिका जेईएन कृपाल सिंह ने की समझाईस

धरना स्थल पर तहसीलदार ममराज शर्मा व नगर पालिका के जेईएन कृपाल सिंह ने पहुंच कर वार्ड वासियों से काफ़ी समझाइश की लेकिन वार्डवासी अपनी समस्याओं पर अड़े रहे। कहा की जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होता या फिर पालिकाध्यक्ष गीता खंडेलवाल आकर हमें अश्वासन नहीं देती है तब तक हम नही हटेंगे।
देवी गेट मोहल्ले सहित नीचले इलाके जलमग्न:- लगातार झमाझम बारिश के कारण नगर पालिका के नालें उफान पर आ गए हैं और बरसात का गंदा पानी देवी गेट मोहल्ले में वने मकानों में घुसने लग गया है ।घरों में पानी घुसने से परिवार के सदस्यों का सुख चैन छीन गया है। सोने बैठने के लिए भी परेशानी महसूस होती है । आमजन का नगर पालिका कामां से पूरी तरह विश्वास उठ चुका है। नगर पालिका आमजन को होने वाली परेशानी की तरफ अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here