जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा का आरोप है कि राजस्थान के मुख्य आरोपी सुरेश ढाका की पैरवी करने के लिए कॉन्ग्रेस और यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके सलमान सलमान खुर्शीद को बुलाया गया है अब खुर्शीद सुरेश ढाका की हाई कोर्ट में पैरवी करेंगे। मीणा का आरोप है कि हाईकोर्ट में सुरेश ढाका की पैरवी के लिए यूपीए सरकार में मंत्री रहे सलमान खुर्शीद का आने से यह साबित होता है कि कांग्रेस पेपर लीक के मास्टरमाइंड को बचाने में जुटी है। मैं पूर्व में ही कह चुका हूं कि सुरेश ढाका के कांग्रेस के बड़े नेताओं से सांठगांठ है। पेपर लीक की काली कमाई 10 जनपथ तक पहुंची है। इसीलिए मुख्यमंत्री के इशारे पर एसओजी ढाका को गिरफ्तार करने की बजाय बचाने में जुटी है। इससे ये साबित होता है कि प्रदेश के युवाओं की मेहनत पर डाका डालने कांग्रेस के बड़े नेता ही है। किरोड़ी लाल मीणा का यहां तक कहना है कि सलमान खुर्शीद के साथ खड़ी महिला आरएलपी की पदाधिकारी भी है और इनमें कुछ नेता कांग्रेस से भी जुड़े हुए हैं ।जाहिर सी बात है कि इस पूरे पेपर लीक प्रकरण का मामला कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के इर्द-गिर्द कार लगता है। ऐसे में इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए।
