Home rajasthan पेड़ प्रकृति की अनमोल धरोहर है-बैरवा

पेड़ प्रकृति की अनमोल धरोहर है-बैरवा

0

जयपुर। पेड़ प्रकृति की अनमोल धरोहर है । धरती पर प्रत्येक जीव जन्तु का जीवन पेड़ों पर ही निर्भर है ।हमें जीवन में नमक को छोड़कर प्रत्येक चीज़ पेड़ों के माध्यम से ही मिलती है ।” उक्त विचार आज प्रताप नगर सेक्टर -26 के ज़ोन 265 स्थित पार्क में समर्पण संस्था द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जगदीश प्रसाद बैरवा ने व्यक्त किये ।
उन्होंने कहा कि “ पेड़ लगाकर यदि उन्हें दो वर्ष तक संभाल लें तो फिर वे हमें ज़िंदगी भर संभाल लेंगे ।वृक्षारोपण को गंभीरता से लेकर नियमित पेड़ लगाने चाहिए ।”


इससे पूर्व वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत समर्पण प्रार्थना के साथ की गई जिसे संस्था के कोषाध्यक्ष राम अवतार नागरवाल ने उच्चारित करवाया ।
संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए संस्था गतिविधियों की जानकारी दी ।
संस्था सदस्यों द्वारा पार्क का नक़्शा तैयार कर नाप के अनुसार कुल 40 बड़े पेड़ लगाये गये । जिसमें शीशम, आम, पीपल, अशोक, चम्पा आदि छाया, फल व सौन्दर्य के पेड़ थे ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये । अन्य विशिष्ट अतिथि नागरिक विकास समिति की अध्यक्ष माया देवी व समाज सेविका संजू देवी उपस्थित रही ।
स्थानीय समाज सेवी भगवान सिंह ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया । संचालन कवि राम लाल “रोशन” ने किया ।
इस अवसर पर सचिव कमल नयन खण्डेलवाल, संयुक्त सचिव एडवोकेट ओम प्रकाश वर्मा, नीरू शर्मा, आर्किटेक्ट राम प्रसाद लोदिया, मनोज छीपा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व संस्था सदस्य उपस्थित रहे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version