Home rajasthan 70 साल बाद जसनाथ समाज के रात्रि जागरण में जुटे हजारों जसनाथी

70 साल बाद जसनाथ समाज के रात्रि जागरण में जुटे हजारों जसनाथी

0

जयपुर। विद्याधर नगर स्टेडियम में विश्व प्रशिद्ध अग्नि नृत्य एवं सिद्ध समाज के आराध्य देव जसनाथ जी महाराज का जागरण 19 अगस्त की रात्री को संपन्न हुआ जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 50000 की संख्या में गुरु जसनाथ जी महाराज के अनुयायी पधारे ।

राजस्थान की कला संस्कृति में विश्व प्रशिद्ध अग्नि नृत्य एवं शब्द गायन की परम्परा का विशेष योगदान है । प्रदेश की राजधानी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू के जयपुर आगमन पर 02 अप्रैल 1953 को सरकारी खर्चे पर रामबाग़ पैलेस में सिद्ध समाज के महंतो के द्वारा अग्नि नृत्य एवं जागरण का आयोजन किया गया था ।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2023/08/VIDEO_70e19113-6597-4d3d-9d93-ed95689afa1d.mp4

70 वर्ष बाद आज 2023 में फिर से जयपुर में इस अग्नि नृत्य का आयोजन करके राजस्थान की इस अमूल्य धरोहर को फिर से देश दुनिया तक पहुचने का प्रयाश किया गया। जिसमे पूरे देश भर से जसनाथ जी महाराज के अनुयायी आरती व अग्नि नृत्य का दर्शन करने आए थे ।

देव जसनाथ जी महाराज ने अपने अनुयायियों को 36 नियमों का पालन करने कि बात कही जो मुख्यतः वन्य जीवों की सुरक्षा , महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, पाखंड विरोध, पर्यावरण सरक्षण , उच्चतम नैतिकता से संबंधित है।

जसनाथ जी महाराज ने अपने अनुयायियों को छुआछूत, जात-पात और धर्म के आधार पर भेदभाव छोड़ने की सिख दी।

इस प्रोग्राम में अतिथि के रूप में केंद्रिय मंत्री कैलाश चौधरी , मंत्री, सुखराम बिश्नोई RLP सुप्रीमो / सांसद- हनुमान बैनीवाल, विधायक – नरेन्द्र बुडानिया , विधायक – बिहारीलाल बिश्नोई , विधायक – सुमित गोदारा , विधायक – अभिनेश महर्षि , विधायक – गिरधारीलाल महिया , विधायक – नरपत सिंह राजवी , अध्यक्ष आरयू – निर्मल चौधरी ,आयोजनकर्ता समिति – अध्यक्ष माँगीनाथ सिद्ध, सरंक्षक पन्नानाथ सिद्ध, सचिव हुलासनाथ सिद्ध , कोषाध्यक्ष शंकर नाथ सिद्ध, बहादुर नाथ सिद्ध- उपाध्यक्ष, लेखनाथ सिद्ध- उपाध्यक्ष, शिवनाथ सिद्ध- संगठन मंत्री, संजय सिद्ध – संगठन मंत्री, सीताराम सिद्ध – प्रचार मंत्री, रामरतन सिद्ध – प्रचार मंत्री, लक्ष्मणनाथ सिद्ध – सांस्कृतिक मंत्री, निर्मलनाथ सिद्ध – सांस्कृतिक मंत्री, मुकेश सिद्ध – शिक्षा मंत्री, हंसराज सिद्ध – सह सचिव एवं समस्त सिद्ध समाज विकास समिति जयपुर सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version