Home rajasthan धूमधाम से निकली गौतमेश्वर महादेव की शाही सवारी

धूमधाम से निकली गौतमेश्वर महादेव की शाही सवारी

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अरनोद, प्रतापगढ़। ( महेश राव वरिष्ठ संवाददाता). – कांठल के हरिद्वार माने जाने वाले गौतमेश्वर महादेव की शाही सवारी सावन के चौथ सोमवार को निकाली गई। शाही सवारी के लिए सुबह भगवान का अभिषेक किया। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए अरनोद कस्बे में पहुंची। यहां से कस्बे में भ्रमण करते हुए गौतमेश्वर पहुंची।

जहां पर महा आरती की गई । वहीं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। शाही सवारी में सबसे आगे धर्म ध्वजा, नगाड़े, ऊंट, पीछे आदिवासी गेर नृत्य किया जा रहा था, जो आकर्षक का केंद्र रहा। उनके पीछे स्वर लहरिया बिखरते बैंड चल रहे थे।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240812-WA0196.mp4

शाही सवारी में शिव परिवार गानों की झांकियां, अघोरी की झांकी,, मंगलेश्वर महादेव की झांकी, महाबली हनुमान की झांकी, महारुद्र शिवजी की झांकी, साथ ही गौतमेश्वर महादेव का विग्रह विराजित था गौतमेश्वर चोराहे पर जेसीबी से पुष्प वर्षा की। शाही सवारी गौतमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां पर सभी भक्तों द्वारा महा आरती का आयोजन किया गया व प्रसाद वितरण की गई। शाही सवारी के दौरान सावन मित्र मण्डली, फोटो ग्राफर समूह गौतमेश्वर, गौशाला सेवक मंडल, सांवरिया मित्र मंडल गौतमेश्वर रोड एवं कई भक्तों ने सेवाएं दी साथ ही पुलिस प्रशासन की तरफ से यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था संभाल रखी। पुलिस प्रशासन के साथ युवा टीम अरनोद का भी पूरा सहयोग रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version