Home latest दो चचेरे भाई नाले में बहे, एक तैर कर निकला, दूसरे की...

दो चचेरे भाई नाले में बहे, एक तैर कर निकला, दूसरे की मौत

0

एसडीआरएफ ने डेड बॉडी को किया रेस्क्यू

लक टुडे न्यूज नेटवर्क

धौलपुर। मुनेश ठाकरे कोलारी थाना इलाके में मालोनी पवार ग्राम पंचायत के गांव मल्हेला में नाले के तेज बहाव को पार करते समय दो चचेरे भाई सैलाब में बह गए। एक भाई तैर कर पानी से बाहर निकल गया। लेकिन दूसरा पानी के अंदर ही समा गया। एसडीआरएफ ने करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद डेड बॉडी को रेस्क्यू कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मल्हेला गांव निवासी दो चचेरे भाई 30 वर्षीय लाखन सिंह एवं 35 वर्षीय रूप सिंह शुक्रवार देर शाम को खेतों पर पालतू डॉगी के लिए खाना लेकर गए थे। रूप सिंह ने बताया नाले में पानी का तेज बहाव था। उसने छोटे भाई लाखन को पानी में घुसने के लिए मना भी किया था। लेकिन लाखन कमर में लाठी बांधकर रूप सिंह के साथ नाले के तेज वहाब में रास्ते को निकलने लगे। नाले की बीच मझधार में पानी का वेग अधिक होने की वजह से दोनों भाई बह गए। इस दौरान रूप सिंह तैर कर निकल गया। लेकिन लाखन गहरे पानी मे डूब गया। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कोलारी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत कराई गई। लेकिन अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन को बंद कर दिया गया। शनिवार को एसडीआरएफ ने लाखन सिंह की डेड बॉडी को नाले के पानी से बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी भंवर सिंह ने बताया डेड बॉडी को बसई नवाब राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। फिलहाल घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version