Home latest तालाब टुटा, घरों, खेतों में भरा पानी ,लोगों में अफरा तफरी,...

तालाब टुटा, घरों, खेतों में भरा पानी ,लोगों में अफरा तफरी, प्रशासन व एसडीआरएफ टीम मौके पर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बारां , शाहबाद। (नवल गौड संवाददाता)जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते नदी नाले अपने उफान पर है । जिले के शाहाबाद किशनगंज क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई है । बारिश के चलते कई गांव टापू बने हुए हैं । यहाँ नदी नालों में उफान आने के चलते कई रास्ते बंद है , इन रास्तों को पार करते वक्त कई जगह पर लोग फंस गए ।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240818-WA0087.mp4


शाहबाद उपखंड के देवरी कस्बे में फूटा तालाब सिरसीपुरा तालाब में हुआ बड़ा छेद, तालाब फूटने से कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू कर ग्रामीण लोगो की आवश्यक मदद की जा रही है ,सिरसीपुरा गाँव मे तालाब के टूटने से तालाब का जल गाँव के चारों तरफ फेला । जिला प्रशासन द्वारा व
एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचा रही है ।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240818-WA0090.mp4


वही हालातों को गम्भीरता से लेते हुए बाराँ जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मौके पर पहुँच कर हालातो का जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों ओर आपदा राहत दलों को उचित निर्देश दिए

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version