Home crime एन एच 52 पर पिकअप मोटरसाइकिल सवारों को कुचला 2 की...

एन एच 52 पर पिकअप मोटरसाइकिल सवारों को कुचला 2 की मौत

0

लक्ष्मणगढ़, सीकर।( पूनम विशाल) लक्ष्मणगढ़ के एन एच 52 पर आज सुबह पिकअप गाड़ी ओर मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिडण्त हो गई जिसमें दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर शवों को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थाना एएसआई महेश कुमार ने बताया कि लक्ष्मणगढ हाईवे के बगड़ी मोड के पास बालाजी मंदिर के आगे फतेहपुर से आ रही पिकअप गाड़ी की सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जबरदस्त टक्कर हो गई ओर पिकअप गाड़ी सडक किनारे पलट गई। जिसमें बाइक सवार बादुसर गांव निवासी 20 वर्षीय उमेश कुमार की मौत हो गई। वही पिकअप गाड़ी पलटने से पैदल चल रहे लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 2 निवासी 24 वर्षीय भादरमल की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को लक्ष्मणगढ़ के राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version