Home rajasthan कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने करणपुर घाटी में सड़क का किया निरीक्षण

कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने करणपुर घाटी में सड़क का किया निरीक्षण

0


लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

करौली । (नवीन शर्मा संवाददाता ) जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने शनिवार को गत दिनों वर्षा के कारण करणपुर घाटी में टूटी हुई सड़क का निरीक्षण किया एवं शीघ्र मरम्मत कर सुचारू रूप से शुरू करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला कलेक्टर करणपुर थाने में आम जन की समस्या सुनी एवं अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए ।

जिला कलेक्टर एवं विधायक हंसराज मीणा ने इसके पश्चात करणपुर में जल भराव क्षेत्र एवं बुकना नाले का भी निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेंद्र कुमार जोशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version