Home rajasthan तहसील बनाओ संघर्ष समिति ने निकाला पैदल मार्च

तहसील बनाओ संघर्ष समिति ने निकाला पैदल मार्च

0

उप तहसील से तहसील बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

पलसाना – (लोकेश कुमावत रिपोर्टर) सीकर के पलसाना में मंगलवार को उपतहसील से तहसील बनाने के लिए तहसील बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पैदल मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च गोवटी रोड बालाजी से शुरू होकर उपतहसील पलसाना पहुंचा तथा मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार महिपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। जानकारी देते हुए समिति के संयोजक सुभाष राव ने बताया कि इसके लिए पलसाना जोन से सुरेन्द्र बिजारणिया एवं रानोली जोन से सुरेन्द्र फुलवारिया के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
गौरतलब है कि 1984 में बनी थी पलसाना उपतहसील। प्रदेश में पलसाना से बाद में बनी उप तहसीले जो लगभग सभी उपतहसील से तहसील  बन चुकी है। लेकिन दुर्भाग्य यही है कि पलसाना अभी तक उप तहसील की उप तहसील ही रह गई है।
संघर्ष समिति ने आव्हान किया कि आने वाले समय मे यदि पलसाना को तहसील नही बनाया गया तो लोगो को एकजुट कर विधानसभा कूच की तैयारी की जाएगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version