Home rajasthan चौधरी भैराराम की पुण्यतिथि पर गौशाला में गुड़ और चारा...

चौधरी भैराराम की पुण्यतिथि पर गौशाला में गुड़ और चारा खिलाया

0

चतुर्थ पुण्यतिथि पर गौशालाओं में किया दान पुण्य


पादूकलां। (नागौर) (राकेश रिपोर्टर )कस्बे में राईको की ढाणी स्थित फडौदा सदन में स्व चौधरी भैराराम फडौदा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समाजसेवी एवं भामाशाह शिवजीराम फडौदा ने बताया कि फडौदा सदन में स्व चौधरी भैराराम फडौदा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर स्व चौधरी भैरारामजी फडौदा की फोटो प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोगाजी गौशाला पहुंचकर गौ माता की विधि विधान से गौ माता की पूजा अर्चना कर गौ माता को गुड़ खिलाया, व हरा चारा® खिलाया । साथ में गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया। पूरे दिन भर गौशाला में भामाशा1ह श्रद्धालु और गौशाला परिसर में भगवान श्री कृष्ण का दिव्य मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। सरपंच रामप्यारी देवी फडौ़दा के द्वारा गणमान्य लोगों की मौजूदगी में गायों को गुड़ खिलाया गया। पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान गोमाराम फडौदा,अमराराम फडौदा, राजेन्द्र फडौदा, गोशाला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी,नारायणराम बेड़ा,सोहन राम माकड,रामस्वरूप भाटी,प्रवीण कुमार सोनीऊअअ विनोद कुमार हटिला, सुनिल, पंडित राकेश, जसराम गुर्जर,आदि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version