Home rajasthan श्री भैरव नेत्र समिती एवं श्री वेप्स मंडल के सहयोग से नेत्र...

श्री भैरव नेत्र समिती एवं श्री वेप्स मंडल के सहयोग से नेत्र शिविर आयोजित

0

सिरोही। श्री भैरव नेत्र सेवा समिती बिसलपुर द्वारा आयोजित 62वां शिविर आज मंगलवार को श्री वेप्स मंडल पिण्डवाडा के सहयोग से मेहता वाडी पिण्डवाडा में विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। वेप्स मंडल अध्यक्ष मनिष जैन के अनुसार सुबह 9 बजे से ही आस-पास के सभी जरुरत मंद रोगियो ने पधारकर सेवा का लाभ लिया। जिसमे डॉ द्वारा नैत्र की जाँच की गई। ओ पी डी में 84 रोगियों ने आकर अपनी जांच करवाई। जिसमे से आवश्यक 8 चयनित रोगियो को दोपहर ऑपरेशन के लिये बिसलपुर ले जाया गया। जहाँ खाने एवं ठहरने की व्यवस्था भी संस्था की और से ही होगी। एवं आज शाम को ही ऑपरेशन किये जायेगा।

ऑपरेशन के बाद लेंस एवं चश्मा लगाये जायेंगे। और उसके बाद वापस उन्हें पिण्डवाडा पहुंचाया जायेगा। इस पूरे ऑपरेशन में रोगी का कोई खर्च नही है। पूर्णतया नि:शुल्क है श्री भैरव नेत्र सेवा समिती इस प्रकार के शिविर वर्षो से आयोजित कर रहा है संस्था ने इस क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट ख्याती प्राप्त की है साथ ही सेवाभावी वेप्स मंडल के सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग देकर इस शिविर को सफल बनाया है सभी धन्यवाद के पात्र है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version