Home latest डॉ किरोड़ी लाल मीणा को मलेला टोल पर हिरासत में लिया

डॉ किरोड़ी लाल मीणा को मलेला टोल पर हिरासत में लिया

0

सिरोही । जिले के शिवगंज तहसील में कार्तिक भील के मामले में मुआवजा देने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। आदिवासी समाज पहले से ही धरने पर बैठा है और आदिवासी समाज के धरने का समर्थन करने भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी आज सिरोही पहुंचे। लेकिन सिरोही से पहले ही मलेला टोल पर उन्हें रोक लिया गया। इस पर विरोध स्वरूप डॉक्टर मीणा मलेला टोल पर ही धरने पर बैठ गए। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मीणा ने राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी आदिवासियों की हितेषी बनती है और दूसरी तरफ आदिवासी युवक की मौत पर सरकार किसी भी तरह की मदद का प्रयास नहीं कर रही है, जिससे आदिवासी समाज में नाराजगी है। उन्होंने सरकार से आदिवासी युवक कार्तिक भीम के परिजनों को सरकारी नौकरी देने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2022/12/VIDEO_01d8bda1-2010-4c7b-8c29-3a7c9e7f4856.mp4
Previous articleरफीक खान को राहुल की फटकार
Next articleसरमथुरा थाने का हेड कांस्टेबल हरिओम मीणा रिश्वत लेते गिरफ्तार
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version