लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गुरला (सत्यनारायण सेन)। गुरलां में स्थित लगभग 1100 साल पुराने लक्ष्मीनाथ मंदिर के नवनिर्माण के लिए गुरुवार को भूमिपूजन का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर की आधारशिला रखी गई और इसे भव्य रूप में पुनर्निर्मित किया जाएगा।
मंदिर के निर्माण के लिए दानदाताओं द्वारा आर्थिक योगदान दिया जा रहा है। नींव पूजन पंडितों के मार्गदर्शन में विधिवत तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच ईंटों का नींवपूजन कर मंदिर के नवनिर्माण की आधिकारिक शुरुआत की गई।
गुरला के पंडित पंकज दाधीच और प्रकाश दाधीच ने विधि-विधान के अनुसार पूजन करवाया। इस दौरान गुरला ठिकाना के कु. महेन्द्र सिंह पुरावत, कजोडी मल सेन, घनश्याम शर्मा कारोई, गोवर्धन दाधीच, सूर्यप्रकाश पारीक, रतन सोत्रीय, रामचंद्र सुवालका, कमल किशोर त्रिपाठी, बालू राम दरोगा, रामपाल दाधीच, सत्यनारायण शर्मा, उदयराम सेन, हरक लाल सेन, सत्यनारायण सेन, ललित दाधीच, दीपक दाधीच, मुकेश सोनी, सत्यनारायण वर्मा, किशनदास, वासुदेव दाधीच, बाबुलाल दाधीच सहित कई लोग मौजूद रहे।
मंदिर नवनिर्माण समिति ने कहा कि सभी धर्मप्रेमियों के सहयोग से मंदिर का निर्माण शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। नींव पूजन के दौरान भक्तों ने लक्ष्मीनाथ ठाकुर के जयकारों के साथ मिठाई वितरण किया और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल गूंज उठा।
