Home latest डीग से हर घर तिरंगा अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ

डीग से हर घर तिरंगा अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ

0

शहर में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डीग। मुकेश सैनी वरिष्ठ संवाददाता जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डीग श्रीमति श्रुति भारद्वाज ने सोमवार को डीग के प्राचीन जल महल से आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2024 के तहत डीग वासियों, स्काउट गाइड, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं जिले के समस्त राजकीय अधिकारी कर्मचारी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा भी मौजूद रहे।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240812-WA0061.mp4

जिला कलेक्टर ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रारंभ हुआ यह अभियान प्रत्येक प्रदेशवासी जिलेवासी को देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने का अवसर प्रदान करता है। जिलेभर में इस अभियान के तहत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ एवं मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा कैनवस, तिरंगा प्लेज, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा ट्रिब्यूट एवं तिरंगा मेलों का आयोजन किया जाएगा।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240812-WA0060.mp4
जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने दिलाई शपथ

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर एक बार फिर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान वृहद स्तर पर प्रारंभ हो चुका है। सभी आमजन से आह्वान किया जाता है कि इस अभियान से जुड़कर फिर एक बार इतिहास बनाएं। 13-15 अगस्त तक अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं तथा हर घर अभियान का हिस्सा बने। आप अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर जरूर अपलोड करें।

तिरंगा रैली आज डीग के जल महल से प्रारंभ हुई। यात्रा से पूर्व श्रीमत भारद्वाज ने उपस्थित सभी आमजन को नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत सामूहिक शपथ दिलाई। बता दें कि भारत सरकार द्वारा “नशा मुक्ति भारत अभियान” का प्रारंभ दिनांक 15 अगस्त 2020 से 5 वें वर्ष में प्रवेश होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण राजस्थान में दिनांक 12 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक सामूहिक शपथ समारोह एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके पश्चात यात्रा जल महलों से होते हुए लक्ष्मण मंदिर, घंटाघर, लोहामंडी, पीएनबी बैंक, लाला मनोहर लाल खंडेलवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुराना बस स्टैंड सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से होते हुए वापस जल महल पहुंची।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर संतोष कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम, उपखंड अधिकारी डीग रवि गोयल, आयुक्त नगर परिषद मनोज मीणा, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग विकास शर्मा, तहसीलदार जुगिता मीणा सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version