Home latest देशभक्ति गीतों के साथ प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा

देशभक्ति गीतों के साथ प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा

0

अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की करी अपील, देवनानी ने दिखाई हरी झंडी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर। नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता शहर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत आज से किय गई । इस अभियान के तहत जिला प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त रूप से देश भक्ति गीतों की धुनों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गो से गुजरी तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का माहौल हो गया ।

तिरंगा यात्रा को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा विभिन्न मार्ग से होते हुए यह रीजनल चौपाटी पर समाप्त हुई। 15 अगस्त को देश को आजादी मिली। देश के प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान कुछ वर्षों पहले शुरू किया था। यह अद्भुत अभियान है और इससे सबको जोड़ने का प्रयास है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240812-WA0069.mp4

यह तिरंगा आन बान शान का प्रतीक है। उसी के तहत अजमेर में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने कहा कि आज प्रशासन, पुलिस व सीआरपीएफ के द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240812-WA0071.mp4

यह यात्रा बजरंगगढ़ चौराहे से शुरू होकर रीजनल चौपाटी पर समाप्त हुई है। आगामी 15 अगस्त पर जश्न का माहौल बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
पूरे देश भर में इस अभियान के तहत आग्रह किया जा रहा है कि सभी अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराएं। तिरंगा यात्रा में अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई, सीआरपीएफ के अधिकारी सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे ।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240812-WA0068.mp4

बाइट..भारती दीक्षित जिला कलेक्टर अजमेर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version