उपखंड अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों से निकाली तिरंगा यात्रा
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मकराना। (अब्दुल सलाम गैसावत वरिष्ठ संवाददाता) शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपखंड अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। आपको बता दे की तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों सहित उपखंड स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। यह यात्रा मकराना नगर परिषद कार्यालय से रवाना हुई, जो पंचायत समिति, आरओबी के नीचे से होते हुए बायपास तिराहा, गौड़ाबास, गर्ल्स स्कूल होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंची।
इस दौरान सभी ने हाथों में तिरंगा ले रखा था और देशभक्ति से जुड़े हुए गाने भी चल रहे थे। यात्रा में शामिल विद्यार्थियों व अधिकारियों ने शहर के नगरिकों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। साथ ही हर घर तिरंगा फहराने को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिससे सभी को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने को लेकर संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर मकराना पंचायत समिति की प्रधान सुमित भींचर, थाना अधिकारी राजेश कुमार सहित सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थी व अध्यापक मौजूद थे।
