Home rajasthan सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

0

डीग-नगर परिषद । मुकेश सैनी वरिष्ठ संवाददाता डीग के वाल्मीकी समाज के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को शहर के मुख्य मार्गो से रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया। वाल्मीकी समाज के सफाई कर्मचारी पिछले तीन दिनों से लगातार हड़ताल पर है जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लख्मीचंद तमोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद डीग में 24 सफाई कर्मचारी गैर वाल्मीकि समाज के लगे हुए हैं जो नगर परिषद के साथ अन्य कार्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहै है। लख्मीचंद तमोलिया ने कहा कि इन सभी 24 गैर वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था में लगाया जाए। वहीं दूसरी ओर इन्होंने मांग की है कि सफाई कर्मचारी भर्ती में केवल बाल्मिक समाज को ही लगाया जावें। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240806-WA0003.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version