टोंक । कजोड़ मल गुर्जर संवाददाता में बीजेपी जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया.. सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने इतने पाप किए है कि जनता से आंख मिलाकर बात नहीं कर सकती.. पेपर लीक करने वालों को जेल की सलाखें नसीब होगी.. जोशी ने कहा कि आज पाकिस्तान से एक गोली चलती है तो इधर से गोलियों का हिसाब नहीं होता।
कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री हिरालाल नागर ने बिजली के मुद्दे पर फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगामी दिनों में बिजली देने वाला प्रदेश बनाने की बात कही।
राजेंद्र राठौड़ और कन्हैयालाल चौधरी ने प्रदेश के बजट की सराहना करते हुए राजस्थान को आगे ले जाने वाला बजट बताया।
जैन नसियां में हुई जिला कार्यसमिति की बैठक में उपचुनाव सबसे बड़ा मुद्दा रहा। . सभी नेताओं ने आगामी चुनाव को चुनौती बताते हुए जीतने का संकल्प लिया। .. जिलाध्यक्ष अजित सिंह मेहता ने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो कार्यकर्ता पार्टी को जताकर कमल का फूल खिलाने का काम करेगा।
बीजेपी प्रदेश मंत्री और विधायक जितेन्द्र गोठवाल,विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया समेत जिले भर से आए बीजेपी पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।
