Home crime खाना खाने के दौरान दोस्तों में विवाद, रामखिलाड़ी मीणा की...

खाना खाने के दौरान दोस्तों में विवाद, रामखिलाड़ी मीणा की हत्या, 4 हिरासत में

0


घटना से नाराज़ ग्रामीण पहुंचे पुलिस थाने
-थाने के बाहर स्टेट हाईवे 2 पर लगाया जाम
-गुस्साए लोगो ने कस्बे के मुख्य बाजार कराया बंद
-टायर जलाकर किया विरोध – प्रदर्शन
पुलिस अधिकारी कर रहे समझाइश के प्रयास
-पुलिस ने मामले 4 -5 जनों को लिया हिरासत में


चाकसू -(सत्यनारायण चांदा वरिष्ठ संवाददाता)
कोटखावदा इलाके के स्टेट हाईवे 2 तुंगा रोड़ पेट्रोल पम्प के सामने स्थित बालाजी ढाबे के पास लहूलुहान हालत में एक युवक का शव पड़ा मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक रामखिलाडी मीणा रमजनीपुरा गांव का रहने वाला था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि मृतक रामखिलाड़ी अपने दोस्त के साथ बीती रात ढाबे पर खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद दोनो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साए दोस्त ने लोहे के पाइपनुमा वस्तु से राम खिलाड़ी पर हमला कर दिया। हमले में रामखिलाड़ी की मौत हो गई।

युवक की हत्या की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और ग्रामीण कोटखावदा पुलिस थाने के बाहर एकत्रित हो गए। पुलिस थाने के बाहर स्टेट हाइवे 2 पर जाम लगाया, वहीं कोटखावादा कस्बे के मुख्य बाजार बंद करवाकर टायर जलाकर कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना पर चाकसू ACP सुरेंद्र सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और समझाइश की। इधर, पुलिस 4 -5 जनों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version