Home rajasthan विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों के विकास, ध्यान एवं तनाव प्रबंधन...

विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों के विकास, ध्यान एवं तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

0

सुमेरपुर । अरविंद जोशी वरिष्ठ संवाददाता तखतगढ़ नगर के पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय तखतगढ़ नगर इकाई द्वारा विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों के विकास, ध्यान के महत्व एवं तनाव प्रबन्धन पर कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में ध्यान के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को ध्यान भी करवाया गया तथा मेडिटेशन के निरन्तर अभ्यास को लेकर बारीकियां बताई गई।

तखतगढ़ नगर इकाई संचालिका भावना बेन ने बताया कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से मेडिटेशन करना चाहिये। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज के गुजरात, मध्यप्रदेश, पोकरण, समदड़ी से आये हुए सदस्य उपस्थित थे।

विद्यार्थियों को अपने जीवन में तनाव कम के गुर भी सिखाये गये। कार्यशाला में बताया गया कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में तनाव कम से कम रखना चाहिये एवं जीवन में आने वाली चुनौतियों को सहज रूप से स्वीकार कर उनका निराकरण का प्रयत्न करना चाहिये।

प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि इस कार्यशाला में समस्त विद्यार्थियों ने प्रतिदिन मेडिटेशन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के रिकू लाल सोनी, मूल सिंह, प्रियंका चौहान, शोभा मीणा, शैलबाला शर्मा आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version