Home rajasthan चिलचिलाती धूप के बीच जयपुर में बरसात की बौछारें

चिलचिलाती धूप के बीच जयपुर में बरसात की बौछारें

0

जयपुर । सुबह 8:00 बजने में 5 मिनट पहले चिलचिलाती धूप जैसा कि आजकल राजस्थान का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में 47 से 50 डिग्री तापमान है। सुबह-सुबह भी तलख गर्मी और 37 डिग्री के लगभग तापमान और इसी दौरान बरसात की बौछारें। बरसात की आवाज सुनकर पहले तो यकीन नहीं हुआ कि चिलचिलाती धूप में बरसात हो सकती है ।लेकिन जब बाहर निकाल कर देखा तो वाकई में बरसात हो रही थी। फिर विश्वास नहीं हुआ कि कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं है लेकिन जब आसपास नजर दौड़ाई तो वाकई में बरसात हो रही थी। गुलाबी नगर में चिलचिलाती धूप के बीच हुई बरसात ने उमस को और ज्यादा बढ़ा दिया । क्योंकि बरसात मात्र 5 से 3 मिनट के बीच आई, जिससे गर्मी में और उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिनभर उमस का दौर रहेगा बरसात 5 मिनट बाद में ही रुक गई ।लेकिन सब एक दूसरे जानते रहेगी क्या उनके इलाके में बरसात आई है ?वाकई में यह कुदरत का चौकाने वाला नजारा सुबह-सुबह जयपुर में देखने को मिला । बच्चों का तो कहना है कि इंद्रदेव तय नहीं कर पा रहे की बरसात करनी है या सूर्य देवता को अपना रूद्र रूप दिखाना है। क्योंकि सूर्य देवता रौद्र रूप दिखा रहे हैं और इंद्र देवता राहत की बौछार करना चाह रहे हैं, लेकिन सूर्य देवता की गर्मी के चलते उन्हें वापस रोकना पड़ा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version