Home rajasthan उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने किया शिक्षा दान महोत्सव के...

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने किया शिक्षा दान महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

0



जयपुर । ज़रूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा 7 जुलाई को शिक्षा दान महोत्सव का आयोजन प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रताप नगर स्थित रावत पब्लिक स्कूल के निर्मला ऑडिटोरियम में किया जाएगा । संस्था गतिविधियों व महोत्सव की विस्तृत जानकारी संस्था पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा मिलकर देते हुए पोस्टर का विमोचन करवाया ।


शिक्षा दान महोत्सव में संस्था द्वारा चयनित 155 जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहयोग के तहत फ़ीस के चैक व शिक्षण सामग्री भेंट की जायेगी तथा संस्था द्वारा नियुक्त 45 एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर्स/ एज्युकेशनल एम्बेसेडर्स / एज्युकेशनल एसोशिएट्स को सम्मानित किया जायेगा । उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा महोत्सव में मुख्य अतिथि होंगे ।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी. एल. वर्मा, उपाध्यक्ष हीरा लाल बैरवा, विशिष्ट सदस्य रमेश कुमार बैरवा उपस्थित रहे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version