Home rajasthan गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ठिकानों पर ईडी के छापे

गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ठिकानों पर ईडी के छापे

0

कोटपूतली। (महेश सैनी )राजस्थान कांग्रेस मंत्री मंडल में शामिल कोटपूतली विधायक,उच्च शिक्षा एवं गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के कोटपूतली आवास  पर प्रातः 6 बजे से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कारवाई शुरू हुई । ईडी के अधिकारी प्राइवेट टेक्सी नम्बर की चार पांच गाड़ियों में सवार होकर आए थे।ईडी की  लगभग 4 बजे तक यह कार्यवाही चली । कार्यवाही के बाद आवास से बाहर निकल रहे ईडी अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया ।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी कुछ समय पहले स्थानीय विधायक उच्च शिक्षा एवं गृह राज्य मंत्री के आवासीय एवं पाथरेडी स्थित व्यवसायिक ठिकानों  पर मिड डे मील मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की गई थी । सूत्रों के अनुसार  उसी के पार्ट 2 के अंतर्गत  कारवाई को माना जा रहा है ।सूचना पाकर पहुंची मीडिया टीम से ईडी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने गृह राज्य मंत्री के आवास एवं जिला मुख्यालय ऑफिस से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों से दूरी बनाए रखी । बताया जा रहा है कि कार्यवाही के दौरान मंत्री राजेन्द्र यादव भी आवास पर ही मौजूद थे । इस दौरान सेंट्रल पुलिस की टीम भी मौजूद रही ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version