Home rajasthan कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा का अभिनंदन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा का अभिनंदन

0

भरतपुर । (राजेंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ) जिला कांग्रेस कमेटी भरतपुर के अध्यक्ष दिनेश सूपा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रथम वर्षगांठ पर सारस चौराहे स्थित होटल ईगल नेस्ट में जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणियों एवं समस्त अग्रिम संगठनों की ओर से जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। जिला संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटीयों की ओर से श्री सूपा को सूत की माला तथा मुकुट पहनाकर, साफा बांधा गया। इस अवसर पर श्री सूपा ने कार्यकर्ताओ द्वारा लाया गया केक भी काटा। तत्पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर जिलाअध्यक्ष श्री दिनेश सूपा को 31 किलो के बजन की माला भी पहनाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सभी को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने किया। कार्यक्रम के अंत में अपने उद्बोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए श्री सूपा ने अपने इस सम्मान एवं अभिनंदन के लिए उपस्थित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयो का दिल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया तथा कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी में छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का बराबर सम्मान है। कार्यकर्ताओं की कर्मठता एवं एकाग्रता तथा पार्टी के प्रति समर्पण की वजह से ही कांग्रेस पार्टी अभी हाल ही में भरतपुर लोकसभा का चुनाव जीती है। यह सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं कर्मठता का प्रमाण है। अपने संबोधन में श्री सूपा ने पिछले 1 साल के कार्यकाल में संगठन एवं सत्ता की उपलब्धियां को भी गिनाया तथा संगठन की आगे की रणनीति पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश सोगरवाल,राजीव कुम्हेर,दयाचंद पचौरी, जगदीश बंजी, रामेश्वर सैनी, मनोज शर्मा, दीनदयाल जाटव, हरस्वरुप शर्मा, अशोक तांबी, राकेश पठानिया, रोहित पेंघोर,श्रीभगवान कटारा,मुकेश पप्पू,रमेश पाठक,CAअतुल मित्तल,श्याम सिंह गुर्जर,जगदीश चतुर्वेदी,बबीता शर्मा,रेनू गौरावर,अजयपाल दारापुरिया,लक्ष्मण कैन,प्रेम प्रजापत,किशन जायसवाल,प्रेमचंद शर्मा,गंगाराम पाराशर,सौरभ सोलंकी,दिनेश बघेल, भरत गादोली,नदीम मलिक,शहीद खान,अवधेश शर्मा,सुखदेव चौधरी,नरेंद्र चौधरी,बृजेश सेवादल,वीकेश फौजदार, के के उपाध्याय,अशोक लवानिया,मुस्ताक अहमद, दिगंबर खटाना,चंद्रकांत शर्मा,सतपाल सिंह,चंद्रभान फौजदार,प्रकाश मैथिल,वीरेंद्र नागर,अभिषेक तिवारी,दिनेश जाटव सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version