Home rajasthan गणपति विसर्जन की तैयारियों एवं बारह वफ़ात को लेकर चर्चा

गणपति विसर्जन की तैयारियों एवं बारह वफ़ात को लेकर चर्चा

0

झालावाड़ मिथुन शर्मा
झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे में अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष्य में आयोजित गणपति विसर्जन एवं बारह वफ़ात को देखते हुए पुलिस थाना में थाना प्रभारी रमेश चंद मीणा के सानिध्य में शांति समिति की सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए थाना प्रभारी रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि गणपति विसर्जन एवं बारह वफ़ात का त्यौहार एक ही दिन है.बारह वफ़ात का जुलुस विभिन्न मार्गो से गुजरता हुआ लगभग 12 बजे अंजुमन पर समापन हो जावेंगा. इसके बाद गणपति प्रतिमा विसर्जन का जुलुस 12 बजे शुरू होकर विभिन्न मार्गो से गुजरता हुआ आहु नदी पहुचेंगा सांयकाल 5 बजे विसर्जन होंगा. शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली गई। इस दौरान शांति समिति के कई सदस्य मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version