Home rajasthan कोटडी ग्राम पंचायत के सरपंच हरिराम गोचर की मेहनत लाई रंग

कोटडी ग्राम पंचायत के सरपंच हरिराम गोचर की मेहनत लाई रंग

0

झालावाड़ । (मिथुन शर्मा )जिले की ग्राम पंचायत कोटडी में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया । जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडी के बच्चों ने रैली निकाल कर गांव को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया एवं सभी बच्चों ने गांव को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिज्ञा ली। जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच हरिराम गोचर ने ग्राम वासियों एवं ग्राम पंचायत स्टाफ को साथ लेकर गांव में साफ सफाई कर गांव को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।
आपको बता देते हैं कि ग्राम कोटडी में पिछले लगभग 8 वर्षों से सरपंच हरिराम गोचर गांव को स्वच्छ बनाने के लिए अपनी सेवाए दे रहें इसी क्रम में उन्होंने गांव में कचरा उठाने के लिए अपना ट्रैक्टर लगा रखा। अगर ड्रायवर छुट्टी पर रहता है तो गोचर खुद कचरा गाड़ी चलाकर गांव से कचरा इकट्ठा करके प्रतिदिन की तरह एक निश्चित स्थान पर कचरा डालते हैं। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी वर्षा राजोरिया, कनिष्ठ लिपिक माया व्यास, रोजगार सहायक बद्री शर्मा,उप सरपंच श्ररवणसिह, एवं सभी वार्ड पंच राजकीय उच्च महाविद्यालय स्टाफ ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया हमारा सपना मेरा गांव स्वच्छ गांव.कोटड़ी में स्वच्छता की पहचान बना यह गीत। सुबह-सुबह एक आवाज ज्यादातर लोगों को सुनने को मिलती है. वो है – “स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमने”. ये आवाज कूड़ा लेने आई गाड़ी पर लगे स्पीकर से आती है. खासकर दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों के लोग इस आवाज से अच्छी तरह वाकिफ थे. लेकिन अब कोटड़ी में भी स्वच्छता की पहचान बन रहा यह गीत. जैसे ही लोगों के कानों पर इस गीत “स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमने”. की आवाज आते ही क्या महिलाए, क्या बच्चे, क्या बुजर्ग हाथों में कचरें की बाल्टी लेकर दोड़कर कचरा गाड़ी में कचरा डालते नजर आते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version