Home latest कुसुम यादव जयपुर हेरिटेज की कार्यवाहक महापौर बनी

कुसुम यादव जयपुर हेरिटेज की कार्यवाहक महापौर बनी

0

जयपुर हेरिटेज की कार्यवाहक महापौर कुसुम यादव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। (विशेष संवाददाता) आखिरकार जयपुर हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर को हटाकर कार्यवाहक महापौर का जिम्मा निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव को सौंप दिया गया है। बीजेपी और कांग्रेस पार्षदों ने कुसुम यादव के नाम पर सहमति देते हुए उन्हें कार्यवाहक महापौर चुना। कार्यवाहक महापौर कुसुम यादव ने रात में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुछ पार्षद भी उनके साथ रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी। आपको बता दे की मुनेश गुर्जर पर पट्टा वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उनके पति को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। तब से कांग्रेस के पार्षद भी उन्हें महापौर पद से हटाना चाहते थे। पिछले लंबे समय से उन्हें हटाने की कवायद चल रही थी।

बीजेपी समर्थित निर्दलीय पार्षद यादव बनी कार्यवाहक महापौर बनी

जयपुर हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस का बहुमत है और उन्हें निर्दलीय पार्षदों का समर्थन था जिसके चलते मुनेश गुर्जर को महापौर बनाया गया था। लेकिन लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतों के चलते उनके खिलाफ निर्दलीय और कांग्रेस के पार्षद कांग्रेस राज में ही लामबद्द रहे। गहलोत सरकार के दौरान ही उनके पति को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।एक दिन पहले ही कांग्रेस के 8 पार्षद जिनमें मनोज मुदगल भी है ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। इसके बाद पूरी कवायद घुमी और कुसुम यादव को कार्यवाहक महापौर चुना गया। अब उप महापौर भी बीजेपी का चुना जाएगा।

कुसुम यादव कौन है

बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद पूर्व चेयरमैन अजय यादव की धर्म पत्नी भी है पूर्व में एक बार बीजेपी के टिकट पर पार्षद भी रह चुकी है। इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय लड़ी और पार्षद बनी। जब महापौर के चुनाव हुए तो बीजेपी ने कुसुम यादव को महापौर उम्मीदवार बनाया हालांकि कुसुम यादव उस समय चुनाव हार गई और महापौर चुनाव में कांग्रेस का मुनेश गुर्जर महापौर बनी। अब जब मुनेश गुर्जर को महापौर पद से हटा दिया गया तो बीजेपी, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल सभी पार्षदों ने कुसुम यादव को समर्थन दिया। जिसके चलते उन्हें कार्यवाहक महापौर बनाया गया। कुसुम यादव एक अनुभवी पार्षद है।

कुसुम यादव के समर्थन में ये रहे लामबद्द

मुनेश गुर्जर की कार्यशैली से परेशान होकर कांग्रेस के 12 से ज्यादा पार्षद बीजेपी के संपर्क में थे। जिनमें 8 पार्षद मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। विधायक बालमुकंदाचार्य, गोपाल शर्मा , विधायक प्रत्याशी रहे रवि नैय्यर, चंद्रमोहन बटवाड़ा और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, पुर्व विधायक सुरेंद्र पारीक उनके समर्थन में थे। बताया जा रहा है की कुसुम यादव वसुंधरा राजे समर्थक है। कांग्रेस के पार्षदों ने बगैर किसी शर्त के बीजेपी को समर्थन दिया। जिसके चलते हेरिटेज निगम में अब बीजेपी का बहुमत हो गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version