लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। जयपुर के त्रिवेणी नगर इलाके से दिन दहाड़े स्टूडेंट का अपहरण कर उनके परिजनों से 20 हजार रुपये की फिरौती मांगने के आरोपी रामधन मीणा को स्वीप्ट डिजायर कार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मिली सुचना के आधार पर थानाधिकारी ममता मीणा ने त्वरित एक्शन लिया।
अपहरण में शामिल 3 आरोपी फरार
स्टूडेंट का अपहरण करने के तीन आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है। आरोपियों ने स्टूडेंट के परिजनों से फोन पे एप से पैसे डलवाये थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सीसीवीवी के आधार पर रामधन मीणा को पकड़ा जिससे पुछताछ चल रही है। इसमें कांस्टेबल धर्म सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक और रामवतार की भूमिका सराहनीय रही।
