Home latest सीएम शर्मा ने आरएएस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के आरोपी व्याख्याता किया...

सीएम शर्मा ने आरएएस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के आरोपी व्याख्याता किया बर्खास्त

0

जल जीवन मिशन में 12 अधिकारियों पर परिवाद दर्ज, 17 सीसी के नोटिस

4 अधिकारियों के रोके वेतन भत्ते,16 सीसी के नोटिस

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। (विशेष संवाददाता) मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेही एवं भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में राज्य सरकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में शुचिता लाने की नीति के तहत  शर्मा ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2013 में पर्चा लीक करने वाले आरोपी व्याख्याता को राजकीय सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। यह कार्रवाई राजकीय सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों पर रोक) अधिनियम 1992 के अन्तर्गत की गई है।
जल जीवन मिशन के आरोपितों पर गिरी गाज
इसी तरह मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 17-ए के तहत जल जीवन मिशन मामले में 12 अधिकारियों के विरूद्ध परिवाद दर्ज कर विस्तृत जांच एवं अनुसंधान के लिए पूर्वानुमोदन प्रदान किया है।
4 सेवारत- सेवानिवृत्त अधिकारियों को 16 सीसीए के नोटिस
शर्मा ने सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरूद्ध नियम 16 सीसीए में संचालित अनुशासनात्मक कार्रवाई के 4 मामलों में प्रमाणित आरोपों का अनुमोदन करते हुए सेवारत अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने का निर्णय भी लिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version