Home rajasthan डॉ.किरोड़ी ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया 101 पौधारोपण

डॉ.किरोड़ी ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया 101 पौधारोपण

0


सवाई माधोपुर लोकेश चकवाल ब्यूरो चीफ सोमवार साय: 5 बजे स.मा.शहर में नीम चौकी स्थित मोक्षधाम में प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रायोजित ” एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत श्री रामद्वारा मोक्षधाम विकास समिति,शहर-स.मा. के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं व सेवार्थी ब्रिगेड के श्रमदान सहयोग से 101 छायादार वृक्षों के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें लोकप्रिय स्थानीय भाजपा विधायक व राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जननायक डां किरोड़ी लाल जी मीणा ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित,नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर,पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग लाल जाट,सुरेश जैन,पूर्व जिला प्रमुख प्रहलाद मथुरिया,पूर्व सभापति कमलेश जैलिया,डां विमला शर्मा,पूर्व प्रधान गिर्राज गुर्जर व विगत 30-35 वर्षों से श्मशान में ही रहने वाले अघोरी बाबा बुद्धिप्रकाश ,जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया,गोविन्द शुक्ला,जिला महामंत्री हरिओम गर्ग,चम्पा लाल मीणा,जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक मीणा,युवा भाजपा नेता रामहरि चौधरी,भगवान सैन,कुशल जैन,सुरेन्द्र जैन,शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, बजरिया मण्डल अध्यक्ष नीलकमल जैन,कुण्डेरा मण्डल अध्यक्ष मनीष शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीपल,आम,नीम, इमली,शीशम,बिल्वपत्र, बड़,सागवान,अशोक,सेजन सहित विभिन्न प्रजाति के 101 छायादार पेड़ों के लिए पौधारोपण किया।


पेड़ों के बड़ा होने तक पानी देने तथा संभाल करने का प्रण सेवार्थी ब्रिगेड,स.मा. शहर भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने लिया जिसमें सेवार्थी ब्रिगेड के 15-20 कार्यकर्ताओं सहित संयोजक हरीबाबू गोधा,स.मा. शहर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष -अविनाश चौधरी, मुकेश शर्मा,ज्ञानप्रकाश सैन,मण्डल महामंत्री-गोवर्धन सोनी,भानु सोनी,संजय रावण,सुधांशु गौत्तम,पवन मीणा,बिट्टू मंगल शामिल रहे।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद,महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमति आशा शर्मा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह चौधरी,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नरेश बज, दीनदयाल मीणा,हरीबाबू जीनगर,रामपाल बालोत, भगवान माली, रामप्रसाद महावर,बाबू लाल महावर,दामोदर शर्मा,खेमसिंह महावर, धर्मेन्द्र सिन्धि,मनोज सिंधव,राजू ठेकेदार,मनमोहन गौत्तम,डां सीताराम माली,संजय सिकरवार, मुकेश शर्मा, आशाराम बैरवा,मुरली पण्डित,कपिल जैन,महेश चाचा,अशोक राज मीणा,विकास मीणा,लटूर गुर्जर,भाजपा पार्षद-अनिल मीणा,रविन्द्र चौधरी,केदार सैनी,रमेश बैरवा, जीतू कुमावत,दिनेश गर्ग,अजय वाल्मिकी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम में डां किरोड़ी लाल ने ग्लोबल वार्मिंग व मानव जीवन में पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने सभी का आभार जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पौधारोपण का जिक्र किया।
मंच संचालन भाजपा जिला मंत्री व श्री रामद्वारा मोक्षधाम विकास समिति के सदस्य दीनदयाल मथुरिया ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version